जबलपुर न्यूज: म्यूजिक पर किया धुरंधर स्टाइल गरबा...

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप : हर दिन सीख रहे न्यू गरबा स्टेप्स, प्रशिक्षणार्थियाें में उत्साह के साथ नजर आ रहा आत्मविश्वास

डिजिटल डेस्क जबलपुर।हर दिन कुछ नया सीखने का उत्साह प्रतिभागियों के चेहरे में नजर आ रहा है। जहां एक ओर पार्टिसिपेंट्स ने पिछले स्टेप्स की रिहर्सल की, तो वहीं दूसरी ओर म्यूजिक पर धुरंधर स्टाइल गरबा के स्टेप्स भी सीखे। कुछ ऐसा ही नजारा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप में देखने मिल रहा है। प्रशिक्षणार्थियों में अब सिर्फ गरबा सीखने की उत्सुकता नहीं, बल्कि स्टेप्स को परफेक्शन के साथ करने का आत्मविश्वास भी नजर आ रहा है। शुरुआती दो दिनों में बेसिक स्टेप्स और अलग-अलग गरबा मूवमेंट सीखने के बाद तीसरे दिन प्रतिभागियों ने इन्हीं स्टेप्स को ढोल की थाप पर एनर्जी के साथ करने की प्रैक्टिस की।

एक नजर में...डे-3 स्पेशल -

- म्यूजिक पर धुरंधर स्टेप की शुरुआत की

- स्टेप को सर्किल में एनर्जी के साथ कैसे करना है, यह भी सीखा

- अब तक सीखे चारों स्टेप्स की रिहर्सल की

आज क्या होगा

- सभी चारों स्टेप्स की रिहर्सल

- गरबे के पांचवें स्टेप रजवाड़ी स्टाइल गरबे की शुरुआत होगी

कल से - गुजराती गीतों पर रिहर्सल की शुरुआत होगी।

उत्साह के साथ एनर्जी भी भरपूर

हाथों के मूवमेंट के साथ कदमों को ताल से ताल मिलाकर थिरकाने की प्रैक्टिस जारी है। वर्कशॉप में शामिल होकर प्रतिभागी गरबे के हर स्टेप्स को बारीकी से सीख रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह के साथ भरपूर एनर्जी भी देखने मिल रही है। गुजरात के रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि प्रतिभागियों को गरबा स्टेप्स सिखाने के साथ यह भी समझा रहे हैं कि गरबा में केवल कदमों का सही होना ही जरूरी नहीं, बल्कि बीट के साथ शरीर का मूवमेंट और हाथों का तालमेल भी अहम है।

जैनजी स्टाइल के बाद धुरंधर स्टाइल की प्रैक्टिस

तीसरे दिन प्रतिभागियों ने जैनजी स्टाइल गरबा के स्टेप्स को दोहराने के साथ धुरंधर स्टाइल गरबे की भी प्रैक्टिस की। प्रशिक्षकों ने स्टेप्स को पहले अलग-अलग हिस्सों में समझाया और फिर एक साथ म्यूजिक पर रिहर्सल की।


Created On :   28 Sept 2026 8:30 PM IST

Tags

Next Story