- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- तालियों की गूंज पर रजवाड़ी...
जबलपुर न्यूज: तालियों की गूंज पर रजवाड़ी गरबा...झूमे प्रतिभागी
डिजिटल डेस्क जबलपुर।एक ओर प्रतिभागी रजवाड़ी स्टाइल गरबा के रंग में रंगते नजर आए, दूसरी ओर कदम से कदम मिलाते हुए राजस्थान के फोक डांस को शानदार अंदाज में प्रजेंट किया। कुछ ऐसा ही नजारा रहा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का, जहां पुराने सभी स्टेप्स मांडली, जेनजी, धुंरधर की प्रैक्टिस की, इसी के साथ गरबा को ढोल की धाप के साथ लय से करते हुए स्पीड बढ़ाई। (आर-6)
आने लगा अब परफेक्शन -
रेगुलर स्टेप्स और नए स्टाइल की प्रैक्टिस करते हुए अब धीरे-धीरे पार्टिसिपेंट्स में परफेक्शन आने लगा है। हर दिन पुराने स्टाइल के साथ नया अंदाज देखने को मिल रहा। जो कई सालों से गरबा कर रहे हैं उनसे नए पार्टिसिपेंट्स अलग से स्टेप्स सीख रहे हैं। इसी के साथ गुजरात के रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि प्रतिभागियों के चेहरों में उत्साह अलग से दिखाई दे रहा है। गरबा स्टेप्स सीखने की ललक सभी के अंदर है।
फ्यूजन स्टेप्स पर फोकस -
वर्कशॉप में इस समय फ्यूजन स्टेप्स यानी की ताली मूवमेंट पर फोकस किया जा रहा है। एडवांस वेरिएशन की प्रैक्टिस प्रतिभागी अच्छे से कर रहे हैं। इसी के साथ स्पीड मैचिंग का ध्यान भी रख रहे, ढोल की थाप पर फास्ट गानों पर वे अपनी एनर्जी को बनाए रखते हुए परफेक्ट हो रहे हैं।
क्या सीखा - आज मंगलवार को पार्टिसिपेंट्स ने रजवाड़ी यानी की राजस्थान का फोक डांस सीखा।
आज सीखेंगे - आज छगड़ी मूवमेंट के साथ गरबा को फास्ट स्पीड में करना सीखेंगे।
आगे क्या होगा - कल यानी 1 अक्टूबर से आरती और घूमर की प्रैक्टिस करेंगे।
Created On :   29 Sept 2026 9:13 PM IST











