जबलपुर न्यूज: शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेरावकिया गया

पुलिस की बेरीकेट्स को तोड़ने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प भी हुई

डिजिटल डेस्क जबलपुर |शहर की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और थानों में आम जनता के साथ पुलिस के गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया गया इसके पूर्व घमापुर बाई का बगीचा रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक लखन घनघोरिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और अन्य नेताओं की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस की बेरीकेट्स को तोड़ने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प भी हुई।


Created On :   29 Sept 2026 5:36 PM IST

Tags

Next Story