- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- मणिपाल सिग्ना जनरल कंपनी ने बीमित...
Jabalpur News: मणिपाल सिग्ना जनरल कंपनी ने बीमित को नहीं दिया क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमा लेने के बाद अनेक प्रकार की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को कैशलेस की सुविधा तक नहीं दे रही है। यहां तक कि बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की क्वेरी निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत बैंगलोर निवासी योगेश कुमार ने बीमा लोकपाल को भेजी है। उन्होंने मणिपाल सिग्ना जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।
पॉलिसी का प्रीमियम समय पर जमा करते आ रहे हैं। बीमित सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया तो वहां से अनेक जानकारी मांगी और उसके बाद कैशलेस क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया। बीमित ने सारे तथ्य दिए पर जिम्मेदार अधिकारियों ने मदद नहीं की। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।
इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से क्लेम नंबर 46335833 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उनके साथ जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   30 Sept 2026 5:17 PM IST











