Jabalpur news: रेलवे की टीम ने जबलपुर से लेकर कटनी तक टिकट जांच अभियान चलाया

रेलवे की टीम ने जबलपुर से लेकर कटनी तक टिकट जांच अभियान चलाया
यात्रियों से 66,800 रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

रेलवे की टीम ने जबलपुर से लेकर कटनी तक टिकट जांच अभियान चलाया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 78 से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया जो बिना टिकट या फिर अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे थे। टीम ने इनसे 66,800 रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला।

अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13202 में साफ-सफाई, पेंट्री कार एवं खानपान व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा एक अवैध वेंडर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों से संवाद कर रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित फीडबैक लिया गया।

Created On :   30 Sept 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story