- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पन्ना में ट्रेन से कटे शावक तेंदुए...
Jabalpur News: पन्ना में ट्रेन से कटे शावक तेंदुए के अवशेष जांच के लिए आए वेटरनरी
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पन्ना की रैपुरा बीट में पिछले दिनों एक शावक तेंदुए की ट्रेन से टकराने के कारण मृत्यु हो गई थी। उसका पन्ना में ही पोस्टमार्टम कराया गया था जिसकी प्रारम्म्भिक जानकारी में बताया गया कि उसकी मृत्यु ट्रेन से टकराने के कारण ही हुई है, किन्तु वन विभाग इस मामले में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है इसलिए अब उसके सुरक्षित किए गए अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय लाए गए हैं।
बताया जाता है कि विगत दिनों पन्ना के दक्षिण वनमंडल की रैपुरा बीट में जंगल से निकलकर रेल ट्रैक तक पहुंचे एक मादा शावक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम ने मौके से शावक का शव बरामद किया था जो कि क्षत विक्षत हो चुका था। इसके बाद उसके कुछ अवशेष सुरक्षित किए गए ताकि उनकी जांच कराई जा सके। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के अनुसार कर दिया गया था। जानकारों का कहना है कि बुधवार को उसके अवशेष वेटरनरी के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ में लाए गए हैं। जल्द ही उनकी जांच कराई जाएगी।
शिकार या शिकारी
वन्य सूत्रों का कहना है कि तेंदुए शावक की मृत्यु होना बेहद दुखद है। यह जरूरी है कि तेंदुआ शिकार करते हुए ट्रेन की चपेट में आया या फिर किसी शिकारी के फेर में ऐसा हुआ। हालाकि इतनी कम उम्र का तेंदुआ इस प्रकार ट्रेन से नहीं कट सकता और जिस जगह उसका शव मिला वह काफी ऊंचाई वाला क्षेत्र था। यही वजह है कि उसकी हर स्तर पर जांच कराई जा रही है।
Created On :   30 Sept 2026 8:51 PM IST











