जबलपुर न्यूज: तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर,

आठ बच्चे घायल

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर-गढ़ा पुरवा रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए वैन में सवार होकर निकले थे। इसी दौरान सुभाष नगर-गढ़ा पुरवा रोड पर तेज रफ्तार कार ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार आठ बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल एनएससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जबलपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Created On :   1 Oct 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story