जबलपुर: युवाओं को विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में करें तैयार

युवाओं को विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में करें तैयार
  • स्वामी विवेकानंद मंडल में लोंगो को दी जानकारी
  • विदेश की समस्त जानकारी प्राप्त करने की अपील की
  • भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूरे देश से बड़ी संख्या में लोगों को विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा नमो एप के प्रदेश संयोजक के रूप में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े -जूडाॅ को मनाने की कोशिश, डॉक्टर्स की माँग, पूरा वजीफा नहीं तो हड़ताल

भाजयुमो महानगर द्वारा स्वामी विवेकानंद मंडल के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत नमो एप को डाउनलोड करवाकर उससे मिलने वाली जानकारी और प्रधानमंत्री से सीधे जुड़कर देश, विदेश की समस्त जानकारी प्राप्त करने की अपील की। इस कार्यक्रम में योगेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेश बिलोहा, ईशान नायक, नितिन मिश्रा, श्रीकांत वर्मा, शरद विश्वकर्मा, रविंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Created On :   8 Jan 2024 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story