जबलपुर: शिवहरे बने सह-सचिव, कार्यकारिणी के सात पदों के लिए मतगणना जारी

शिवहरे बने सह-सचिव, कार्यकारिणी के सात पदों के लिए मतगणना जारी
  • जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव
  • कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
  • कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए दिन-भर मतगणना की गई।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के सह-सचिव के पद पर अधिवक्ता मनोज शिवहरे को 17 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया है। कुछ मतपत्रों के नहीं मिलने के कारण सह-सचिव पद के परिणाम को रोका गया था।

गुरुवार को मतपत्रों के मिलते ही परिणाम घोषित कर दिया गया। वहीं गुरुवार को कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए दिन-भर मतगणना चलती रही। शुक्रवार को भी मतगणना जारी रहेगी। कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश तिवारी व चुनाव समिति के अधिवक्ता तरुण रोहितास ने बताया कि गुरुवार को कार्यकारिणी के 7 पदों के लिए दिन-भर मतगणना की गई। शाम 7 बजे तक 1150 मतों की गणना की जा चुकी है।

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अधिवक्ता रविन्द्र दत्त, प्रशांत नायक, सुदीप सिंह सैनी, अनुभव शर्मा, दुर्गेश मनाना, अर्जुन साहू, मनोज तिवारी, रीता नौटियाल, आशीष पांडे, रेणु बाला सिंह एवं रेणुका शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं।

Created On :   29 March 2024 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story