Jabalpur news: संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने निकाला 'संविधान रक्षा मार्च'

जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, विवेक तन्खा, अजय सिंह राहुल सहित वरिष्ठ नेता रहे शामिल

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से गुरुवार को कांग्रेस ने शहीद स्मारक गोलबाजार से संविधान रक्षा मार्च निकाला। यह मार्च सुपरमार्केट, बड़ा फुहार होते हुए टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंचा, यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संविधान रक्षा मार्च करमचंद चौक होते हुए मालवीव चौक पहुंचा। यात्रा का यहां समापन हुआ। इस रक्षा मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा, पूर्व सांसद नकुल नाथ,कांग्रेस नेता वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल,पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, युवा कांग्रेश के प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया,पूर्व विधायक तरुण भनोट,विनय सक्सेना, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, अभिषेक चौकसे, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रियंका सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सेवा दल कार्यकर्ता शामिल रहे।

Created On :  

Tags

Next Story