Jabalpur news: वेटरनरी- स्नातक की काउंसिलिंग : छात्राएं बोलीं मूक पशुओं की सेवा हमारा उद्देश्य

वेटरनरी- स्नातक की काउंसिलिंग : छात्राएं बोलीं मूक पशुओं की सेवा हमारा उद्देश्य

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक ,मत्स्य पालन विज्ञान में स्नातक की दूसरे दौर की स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन गुरूवार सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक सिविल लाइन में आयोजित हुई। दूर दूर से आईं छात्राओं ने बताया कि उन्होंने वेटरनरी फील्ड को मूक पशुओं की सेवा के लिए चुना है। पढ़ाई करने के बाद वे कोशिश करेंगीं की पशुओं को आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।

काउंसिलिंग में केवल ऑनलाइन पंजीकृत उम्मीदवार ही द्वितीय दौर की स्पॉट ऑफलाइन काउंसलिंग में योग्यता के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए भाग लेने के पात्र हैं । इसके साथ ही डिप्लोमा काउंसलिंग पशुपालन एवं डेयरी प्रौद्योगिकी -2026 की स्पॉट राउंड ऑफलाइन काउंसिलिंग शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी।

Created On :  

Tags

Next Story