संपत्ति विवाद पर चाचा ने भतीजों को मारी गोली

संपत्ति विवाद पर चाचा ने भतीजों को मारी गोली
शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरमुहां में वारदात से मची सनसनी, दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहँुचाकर पुलिस ने शुरू की जाँच

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरमुहां में संपत्ति विवाद के चलते एक चाचा ने अपने 2 भतीजों पर गोलियाँ चला दीं। रविवार की देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहँुची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहँुचाकर जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राघवेंद्र एवं राजमणि परिहार का अपने भतीजों अनूप परिहार और आशीष परिहार से संपत्ति का विवाद चल रहा है। इसी के चलते देर रात उन दोनों पक्षों में विवाद हो गया और गुस्से में आकर राघवेंद्र और राजमणि ने अनूप तथा आशीष पर गोलियाँ चला दीं।

दोनों की हालत बनी हुई है गंभीर

बताया जाता है िक उक्त गोलियाँ अनूप के गले एवं आशीष के पैर में जाकर धँस गईं। इसी के चलते वे दोनों जमीन पर गिर पड़े। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद राघवेंद्र और राजमणि यहाँ से भाग निकले। मौके पर पहँुची पुलिस ने घायल अनूप और आशीष को पहले तो शहपुरा स्थित शासकीय अस्पताल पहँुचाया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बनी रहने के कारण उन दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Created On :   11 Feb 2024 6:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story