जबलपुर न्यूज: हम बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं, हमें परेशान न किया जाय

शिक्षकों ने गांधी प्रतिमा के सामने की गांधीगिरी

डिजिटल डेस्क जबलपुर |गांधी जयंती के मौके पर जिले के शिक्षकों ने विक्टोरिया अस्पताल के पास टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांग रखी कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त किया जाएगा। हमें शिक्षक ही रहने दिया जाए हम बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं हमें मजदूर न बनाया जाए। इसके साथ ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की भी मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि ई अटेंडेंस प्रणाली अच्छी है लेकिन उसकी आड़ में शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। इस मौके पर चेतावनी दी गई कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं कि गई तो शिक्षक बड़ा आंदोलन करने बाध्य होंगे।


Created On :   2 Oct 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story