सिवनी: घरेलू विवाद पर की थी पत्नी की डंडे से हत्या

घरेलू विवाद पर की थी पत्नी की डंडे से हत्या
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, भेजा जेल

डिजिटल डेस्क,सिवनी।

कुरई पुलिस ने एक महिला संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति निकला। उसने पत्नी की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी थी और बाद में अज्ञात कारणों से मौत होने की बात कही थी। जब पुलिस ने पीएम कराया तो सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि चार सितंबर को कुरई में चमलवती बम्हनिया (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरु की थी। इस मामले में एसपी राकेश कुमार सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया को दिए थे।

विवाद करते हुए मारपीट

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश बम्हनिया ने अपनी पत्नी चमलवती के साथ 3 सितंबर को घरेलू बात पर विवाद शुरु किया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बांस के डंडे से चमलवती को पीटना शुरु कर दिया। पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन पुलिस और परिजनों को यह जानकारी दी कि चमलवती सोते हुए मृत हो गई। पुलिस ने मोके पर जांच तो शंका के आधार पर पीएम कराया। पीएम में शरीर के अंदर चोट लगने के निशान मिले। पुलिस ने धारा 302 कायम कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सब कुछ उगल दिया।

ये रहे कार्रवाई में

इस मामले का खुलासा करने में कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया, एसआई एनके धुर्वे, आरक्षक रोहित कोर्राम, अरूण करवेती और राजेंद्र करवेती शामिल रहे।

Created On :   9 Sep 2023 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story