- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक,...
शाहनगर, कटनी न्यूज: सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, भाई-बहन गंभीर घायल,

डिजिटल डेस्क शाहनगर कटनी-पन्ना NH-43 पर पुरैना मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नुनागर से कटनी जिले के पटेहरा बुआ के बेटे का बर्थडे मनाने जा रहे चचेरे भाई-बहन की मोटरसाइकिल सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नुनागर निवासी अंजली सिंह पिता अजय सिंह 13 वर्ष और धीरेन्द्र सिंह उर्फ राजा सिंह राठौर 15 वर्ष मोटरसाइकिल से पटेहरा जा रहे थे। पुरैना मोड़ के पास अचानक सड़क पर बैठी गाय सामने आ गई और तेज रफ्तार बाइक उससे जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंजली के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया, वहीं धीरेन्द्र के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों सड़क पर दर्द से कराह रहे थे।
*तहसीलदार ने पहूचाया हास्पीटल ---
इसी दौरान पुरैना भ्रमण के दौरान निकली शाहनगर तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने मानवता दिखाते हुए बिना देर किए अपने निजी वाहन से दोनों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया है।पुलिस जांच में जुटी*
सूचना पर शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों की मांग*
ग्रामीणों ने NH-43 पर आवारा मवेशियों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई और प्रशासन से सड़क से मवेशियों को हटाने की मांग की है।
Created On :   4 Aug 2026 8:38 PM IST












