- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- रीठी पुलिस को मिली सफलता: इंदौर से...
कटनी मध्य प्रदेश: रीठी पुलिस को मिली सफलता: इंदौर से युवती सकुशल बरामद,

डिजिटल न्यूज कटनी, रीठी।।
कटनी जिले की रीठी थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल दस्तयाब कर अपहरण के मामले में दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अपहृत बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने रीठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को दो अज्ञात व्यक्ति बोलेरो वाहन में जबरन बैठाकर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर रीठी पुलिस की टीम इंदौर पहुंची, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Created On :   8 July 2026 6:52 PM IST












