- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लंदन दौरे से लौटे उपमुख्यमंत्री...
उत्साह: लंदन दौरे से लौटे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, राज्य की साढ़े बारह करोड़ जनता का गौरव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंदन में तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होकर मुंबई लौटे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का शनिवार तड़के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिवसैनिकों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। शिंदे के मुंबई पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। लंदन के अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान और मुंबई में कार्यकर्ताओं का उत्साह, इन दोनों घटनाओं ने शिंदे के नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक जोश को सामने ला दिया। तीन दिवसीय लंदन दौरे के दौरान शिंदे को लीडरशिप अवॉर्ड, स्टेट्समनशिप अवॉर्ड और महाराष्ट्र ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई लौटने के बाद शिंदे ने कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की साढ़े बारह करोड़ जनता का गौरव है।
दुनिया के मंच पर महाराष्ट्र की विकास गाथा
शिंदे ने कहा कि लंदन दौरे के दौरान उन्हें वैश्विक मंच पर महाराष्ट्र के विकास की भूमिका और राज्य की क्षमता दुनिया के सामने रखने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लंदन की आधारभूत सुविधाओं, सड़क व्यवस्था, यातायात अनुशासन और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों से राज्य के विकास के लिए सीख ली जा सकती है। उन्होंने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लंदन स्थित ऐतिहासिक निवास को देखने को भी दौरे का महत्वपूर्ण अनुभव बताया। लंदन में भारतीय और मराठी समुदाय की ओर से किए गए स्वागत का जिक्र करते हुए शिंदे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद मराठी समाज अपनी भाषा, संस्कृति और महाराष्ट्र से जुड़ाव को मजबूती से बनाए हुए है। एयरपोर्ट पर हुए स्वागत में विधायक प्रकाश सुर्वे, तुकाराम काते, मुरजी पटेल, दिलीप लांडे समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   13 Sept 2026 9:59 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli










