आश्वासन: एमपीएससी के छात्रों ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात, पेपर लीक से लेकर परीक्षा प्रणाली तक होगी जांच, 8 दिन में शुरू होगी कार्रवाई

एमपीएससी के छात्रों ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात, पेपर लीक से लेकर परीक्षा प्रणाली तक होगी जांच, 8 दिन में शुरू होगी कार्रवाई
  • पेपर लीक से लेकर परीक्षा प्रणाली तक होगी जांच
  • 2025 की ग्रुप-B और C परीक्षा मामला
  • मुख्य व प्रारंभिक परीक्षाओं की जांच होगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में एमपीएससी छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। बैठक के बाद सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और कई मामलों की जांच का भरोसा दिया। फडणवीस ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले की गहन जांच जारी है। सरकार का उद्देश्य व्यवस्था सुधारना है, मामले को छिपाना नहीं। उन्होंने वी. राधा की अध्यक्षता में नई समिति बनाए जाने की जानकारी दी और अभिभावकों और शिक्षकों से चर्चा की भी बात कही। फडणवीस ने कहा कि पेपर लीक से लेकर परीक्षा प्रणाली तक की अगले 8 दिन में जांच कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

फडणवीस ने दिए ये भरोसे

• 2025 की ग्रुप-B और C परीक्षा: मुख्य व प्रारंभिक परीक्षाओं की जांच होगी।

• एसआईटी जांच: छात्रों की अन्य शिकायतों की जांच के लिए व्यवस्था की जाएगी।

• उत्तर पुस्तिका: आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने की सिफारिश एमपीएससी से की जाएगी।

• शिकायत वाली परीक्षाओं की दोबारा जांच होगी और तब तक संबंधित इंटरव्यू रोके जाएंगे।

• पुरानी परीक्षाओं की जांच होगी।

• पीएमसी-एमएमआरडीए परीक्षाओं की भी गहन जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

• पुलिस भर्ती: सभी जिलों में एक समान अंक पैटर्न और पैरों में चिप या अन्य विकल्प पर विचार होगा।

• अगले 8 दिनों में जांच प्रक्रिया शुरू होगी। सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में शिकायत निवारण कक्ष बनाया जाएगा।

Created On :   10 Sept 2026 10:07 PM IST

Tags

Next Story