बड़ी उपलब्धि: किसी दौर में बंदूक से शासन फिर डर से आजादी और अब उग्रवाद से सशक्तिकरण तक - गडचिरोली स्टील हब बनने को है तैयार

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नक्सलवाद को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत अब नक्सल मुक्त हो गया है। यह देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है और अब देश में कोई भी जिला नक्सल प्रभावित नहीं बचा है। फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, सुरक्षा बलों, पुलिस और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंदूक से शासन, डर से आजादी और उग्रवाद से सशक्तिकरण तक का सफर भारत ने तय किया है। यह उपलब्धि केवल मोदी सरकार के नेतृत्व में संभव हो सकी है।
यह भी पढ़े -पुराने मुंबई-पुणे हाईवे का एआई से होगा सुरक्षा सर्वे, ब्लैक स्पॉट और सड़क की खामियों की होगी पहचान
मुख्यमंत्री फडणवीस ने विशेष रूप से महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि गडचिरोली अब नक्सल मुक्त हो चुका है और आने वाले समय में स्टील हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज यह जिला शांति, विकास और विश्वास का प्रतीक बनकर उभर रहा है। फडणवीस ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में योगदान देने वाले बहादुर सुरक्षा जवानों, पुलिसकर्मियों और गडचिरोली के लोगों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों ने हिंसा के रास्ते को छोड़कर शांति और प्रगति का मार्ग चुना है। मुख्यमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे संकल्प लें कि भारत को फिर कभी ऐसी विभाजनकारी और हिंसक विचारधाराओं से प्रभावित नहीं होने देंगे। उन्होंने नक्सलवाद के उन्मूलन को देश की सुरक्षा, विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बड़ी जीत के तौर पर पेश किया।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
