लंबित मांगों पर प्रदर्शन: मंत्रालय में क्लर्कों के अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन पर सरकार सख्त, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मंत्रालयीन लिपिक (क्लर्कों) की लंबित मांगों को लेकर 25 नवंबर से शुरू हुए अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्रालय के सभी प्रशासनिक विभागों को आंदोलन में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने, कर्मचारियों को आंदोलन से दूर रहने के लिए समझाने और मंत्रालय का कामकाज सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, मंत्रालय कर्मचारी संगठन महाराष्ट्र राज्य ने 30 अक्टूबर को पत्र देकर मंत्रालयीन क्लर्कों की लंबित मांगों को लेकर 25 नवंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन शुरू करने की सूचना सरकार को दी थी।
यह भी पढ़े -पुराने मुंबई-पुणे हाईवे का एआई से होगा सुरक्षा सर्वे, ब्लैक स्पॉट और सड़क की खामियों की होगी पहचान
सरकार द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों का संघ या काम बंद आंदोलन में शामिल होना गैरव्यवहार माना जाएगा और ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागों को इस संबंध में तत्काल आदेश जारी कर उन्हें प्रत्येक कर्मचारी को बताने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने विभागों को क्लर्कों को आंदोलन में शामिल होने के बजाय नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए समझाने को कहा है। आंदोलन के दौरान संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया गया है। इसके अलावा, विभाग प्रमुखों और कार्यालय प्रमुखों को किसी भी क्लर्क की छुट्टी मंजूर नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। जो कर्मचारी पहले से छुट्टी पर हैं, उनके मामलों की समीक्षा कर छुट्टी रद्द करने और उन्हें तत्काल काम पर बुलाने पर भी विचार करने को कहा गया है।
काम नहीं तो वेतन नहीं नीति लागू
सरकार ने क्लर्कों को यह भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं कि सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन के संबंध में केंद्र सरकार की ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ नीति का राज्य सरकार भी पालन करती है। आंदोलन के दौरान कार्यालय में उपस्थित रहने वाले क्लर्कों की विभागवार जानकारी दोपहर 2 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग को हार्ड कॉपी और ई-मेल के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है। जो कर्मचारी इस कार्यकाल के दौरान अनुपस्थित होंगे उनका वेतन काटने को कहा गया है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
