सुगबुगाहट: एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय पर सियासी हलचल तेज, सुले-पटेल की मुलाकात से बढ़े कयास - विलय पर मांगी जा रही राय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों धड़ों के संभावित विलय को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और राकांपा (अजित पवार) के सांसद प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात के बाद विलय की चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। दूसरी ओर, राज्य के मंत्री और अजित गुट के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने खुलासा किया है कि दिवंगत अजित पवार और शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील के बीच उनकी मौजूदगी में विलय को लेकर करीब 40 से 45 मिनट तक चर्चा हुई थी। इस बीच, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के कार्यालय से पार्टी के करीब 2 दर्जन विधायकों को फोन कर उनकी राय जानने की भी जानकारी सामने आई है।
संसद की एक संयुक्त संसदीय समिति की बैठक के दौरान संसद भवन परिसर में सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात हुई। करीब आधे घंटे तक चली इस बातचीत का आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है। मुलाकात के बाद पटेल ने राकांपा (अजित) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे से भी चर्चा की। इससे दिल्ली से मुंबई तक राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, सुले पहले कह चुकी हैं कि उनके भाई अजित पवार के निधन के बाद विलय की बात खत्म हो गई है। तटकरे ने भी फिलहाल दोनों गुटों के बीच विलय की कोई चर्चा होने से इनकार किया था। उनका कहना था कि अजित पवार जीवित होते तो 12 फरवरी को दोनों गुटों का विलय हो गया होता।
अजित-जयंत के बीच हुई थी 45 मिनट चर्चा : भुजबल
छगन भुजबल ने पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि जब उनका ऑपरेशन हुआ था, तब जयंत पाटील उनसे मिलने आए थे। उसी दौरान अजित पवार भी वहां पहुंचे। भुजबल ने जयंत पाटील से कहा था कि आखिर कब तक दोनों गुट अलग-अलग रहेंगे। अजित पवार पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए दोनों को एक साथ आना चाहिए। इस पर जयंत पाटील ने सवाल उठाया था कि अजित पवार एनडीए के साथ सत्ता में हैं। ऐसे में उनके सहयोगी दल विलय को स्वीकार करेंगे या नहीं? भुजबल के अनुसार, इस मुद्दे पर करीब 40 से 45 मिनट तक चर्चा हुई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।
मौजूदा परिस्थितियों पर भुजबल ने कहा कि मीडिया में विलय को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। दोनों तरफ के नेता एक-दूसरे से मिल रहे हैं, लेकिन इस तरह अंतिम निर्णय नहीं हो सकता। विलय करना है तो दोनों गुटों के नेताओं को एक साथ बैठकर चर्चा करनी होगी और सामूहिक रूप से फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जयंत पाटील मौजूद हैं। ऐसे में दोनों गुटों के एक होने की संभावनाओं पर बातचीत हो सकती है।
सुनेत्रा पवार के कार्यालय से विधायकों को फोन
विलय की चर्चाओं के बीच सुनेत्रा पवार के कार्यालय से पार्टी के करीब 2 दर्जन विधायकों को फोन किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों से पूछा जा रहा है कि वे दोनों गुटों के विलय के पक्ष में हैं या नहीं। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि पिछले कुछ दिनों में शरद पवार गुट के किसी नेता ने उनसे संपर्क किया है या नहीं। भुजबल ने कहा कि सुनेत्रा पवार उचित समय पर सभी वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेकर निर्णय करेंगी। हालांकि, विलय के बाद पार्टी एनडीए के साथ रहेगी या विपक्षी गठबंधन के साथ जाएगी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
शरद पवार का भाजपा के साथ जाना व्यक्तिगत स्वार्थ होगा : चव्हाण
इस राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 60 साल की राजनीति के बाद यदि शरद पवार भाजपा के साथ जाते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत स्वार्थ होगा। हालांकि, उन्हें नहीं लगता कि शरद पवार ऐसा कोई फैसला करेंगे। चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी है और निर्णय लेने का अधिकार भी उन्हीं का है। लेकिन यदि राकांपा के दोनों गुट एक होकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होते हैं तो इससे विपक्ष की राजनीतिक ताकत कमजोर हो सकती है। उनके अनुसार, ऐसा होने पर देश की राजनीति में दो प्रमुख विचारधाराओं के बीच मुकाबला रह जाएगा।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
