बड़ा आरोप: राज ठाकरे की चेतावनी - छठ पूजा पर संघर्ष पैदा करना चाहती है भाजपा - जाल में न फंसे, आस्था के महापर्व पर गरमाई राजनीति

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर छठ पूजा के मुद्दे का इस्तेमाल करके संघर्ष पैदा करने का आरोप लगाया है। राज ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसलिए छठ पूजा के बहाने भाजपा सांस्कृतिक और क्षेत्रीय टकराव भड़काने की कोशिश कर रही है। लेकिन मनसे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतर्कता बरतते हुए भाजपा के जाल में न फंसे। हम लोग सही समय पर फैसला उचित लेंगे। मराठी भाषीय लोग भी भाजपा के मुद्दों पर टकराव में न उलझें और छत्रपति शिवाजी महाराज की छापामार युद्धनीति को याद रखें। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर राज ने कहा कि मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ से जुड़े भोजपुरी गीत बजाए जा रहे थे। हालांकि मनसे के विरोध के बाद इसको रोक दिया गया है, लेकिन भाजपा को जब समझ में आता है कि विकास काम पर चुनाव में जीत हासिल नहीं की जा सकता है तो वह दो गुटों में संघर्ष करा कर चुनाव में जीत हासिल करती है। राज ने दावा करते हुए कहा कि जेन जी आंदोलन के बाद से केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता से हटने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राज ने कहा कि उत्तर भारतीय और गुजराती समाज को समझना चाहिए कि भाजपा केवल अपने स्वार्थ के लिए आप लोगों को हमारे विरोध में खड़ा कर रही है। यदि आप लोग उनके साथ शामिल होकर हम लोगों को चुनौती देंगे तो यह रखें, यह महाराष्ट्र है। राज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि छठ पूजा के नाम पर सांस्कृतिक उन्माद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा दो समुदायों में द्वेष पैदा करती है। पिछले मुंबई मनपा के चुनाव जीतने के लिए कबूतर खाने के मुद्दे पर गुजराती बनाम मराठी विवाद को भड़काया गया।
यह भी पढ़े -3 से 13 दिसंबर तक होगा ऑल्ट ईएफएफ, 42 देशों की 88 पर्यावरण आधारित फिल्में होंगी प्रदर्शित राजश्री देशपांडे जूरी में शामिल
ठाकरे बंधु किस भाषा में करते हैं बात
भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों भाई जब अपने फिल्म जगत के मित्रों और उद्योगपतियों से मिलते हैं तो वो लोग उनसे मराठी में बात करते हैं या फिर हिंदी में बोलते हैं ? हम लोग जिनसे मिलते हैं, स्वाभाविक रूप से बातचीत के लिए हिंदी या अंग्रेजी भाषा का आधार लेते हैं। हम सभी को मराठी भाषा का अभिमान है, लेकिन हमें दूसरे समुदाय के भाषा का द्वेष नहीं करना चाहिए। भोजपुरी गाने को केवल एक संगीत और कला के रूप में देखा जाना चाहिए। यदि ठाकरे बंधु इसका विरोध करेंगे तो उन्हें अपना चश्मा बदल लेना चाहिए।
छठ पूजा नहीं केवल राजनीति का विरोध
शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत ने कहा कि हमने छठ पूजा का विरोध नहीं किया है। छठ पूजा के नाम पर जो राजनीति चल रही है, उस पर ऐतराज जताया है। अगर मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाए जा रहे हैं तो बाकी त्योहारों के समय भी पारंपरिक गीत बजाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र का स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया, देश में पहले स्थान पर नवी मुंबई
राज का विरोध बिल्कुल सही - दलवाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई ने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का विरोध बिल्कुल सही है। मुंबई को बिहार बनाना है क्या ? मुंबई मराठी भाषियों की है। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने की क्या आवश्यकता है?
बालासाहेब ठाकरे ने कभी नहीं किया था विरोध
शिवसेना (शिंदे) के नेता संजय निरूपम ने कहा कि छठ पूजा कोई सांस्कृतिक उन्माद नहीं है। यह केवल एक हिन्दुओं का त्यौहार है। मैं शिवसेना (अविभाजित) में भी रहा हूं। बालासाहेब ठाकरे के समय से ही मुंबई में छठ पूजा हो रही है। बालासाहेब भी हिंदूवादी नेता थे। लेकिन उन्होंने कभी छठ पूजा का विरोध नहीं किया था।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
