- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्नातक चुनाव में कांग्रेस विचारधारा...
वडेट्टीवार का आराेप: स्नातक चुनाव में कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित रखने का षड़यंत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानपरिषद चुनाव को लेकर महायुति में मतभेद का दावा करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाए है कि कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं को मतदान से वंचित रखने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि पहले बाेगस मतदाताओं के माध्यम से भाजपा ने चुनाव जीता अब मतदाताओं का नाम सूची से अलग करके चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को वडेट्टीवार ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानपरिषद की 5 सीटाें के लिए हो रहे चुनाव को लेकर महायुति में काफी मतभेद है। सीट साझा करने व उम्मीदवार चयन को लेकर गहराया असंतोष दिल्ली तक पहुंच रहा है। शिकायतों का दाैर चल रहा है। मंत्रिमंडल में मंत्री जानबूझकर अनुपस्थित हो रहे हैं। महायुति का यह असंतोष दशहरा या दिवाली के बाद खुलकर उजागर होगा। उन्होंने कहा कि विधानपरिषद की नागपुर सीट के चुनाव के लिए भी मतदाताओं को मतदान से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है। चंद्रपुर जिले की सावली तहसील में हजारों स्नातक मतदाताओं ने मतदाता पंजीयन कराया लेकिन उनमें से कई नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटा दिये गए।
यह भी पढ़े -मराठी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत है, विद्यार्थियों को दी भाषा की जानकारी
किसान सम्मान निधि त्वरित जमा कराएं
वडेट्टीवार ने कहा कि किसानों को 5 हजार की मदद की घोषणा पर्याप्त नहीं है। किसान सम्मान निधि की दो किश्तें रोक दी गई है। सरकार से मांग है कि किसानों के खाते में 3,700 करोड रुपये जमा कराएं। गडचिरोली जिले की 10 तहसीलों का समावेश सूखाग्रस्त क्षेत्र की सूची में शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गडचिरोली के पालकमंत्री है। केवल 2 तहसील को सूखाग्रस्त क्षेत्र में शामिल करना गडचिरोली के लिए अन्यायकारक है। गडचिरोली जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। पशुधन योजना शुरु होने के पहले 800 कथित बाेगस प्रकरण सामने आ रहे हैं इन प्रकरणों की गहन जांच होनी चाहिए।
Created On :   16 Oct 2026 7:40 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












