Nagpur News: नवरात्रोत्सव पर खास होगा मां जगदंबा-मातृशक्ति को वंदन

नवरात्रोत्सव पर खास होगा मां जगदंबा-मातृशक्ति को वंदन
गांधीबाग उद्यान में ‘इंद्रधनुष ओपन माइक’ भक्तिमय आयोजन

Nagpur News शक्ति और भक्ति के महापर्व नवरात्रि के अवसर पर ‘मां जगदंबा-मातृशक्ति को वंदन’ विशेष कार्यक्रम 18 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे गांधीबाग उद्यान नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। ‘इंद्रधनुष ओपन माइक’ के तत्वावधान में इस भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जगदंबा की महिमा का गुणगान करने इंद्रधनुष, स्वर अलंकार, संगीत सरिता और अरुणोदय परिवार के कलाकार एकत्रित आकर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में माता रानी के लोकप्रिय और पारंपरिक लोकगीत, भजन तथा भक्तिगीत होंगे। इसके साथ ही मां जगदंबा व मातृशक्ति पर केंद्रित प्रवचन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत छायात्रित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व आरती के साथ होगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

भावनाओं से जुड़ी अनूठी पहल ‘माताओं का सम्मान’ : इस आयोजन को केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जीवनभर की यादगार यादों में बदलने के लिए एक विशेष 15 मिनट का ‘मातृशक्ति को वंदन’ सत्र रखा गया है। इस अवसर पर 60 साल से अधिक आयु वर्ग की माताओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। आयोजकों ने सभी से विशेष आग्रह किया है कि वे अपनी 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को इस अवसर पर अपने साथ अवश्य लेकर आए। आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं, कला प्रेमियों और मित्र-परिवारों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का अाह्वान किया है।


Created On :   16 Oct 2026 5:02 PM IST

Tags

Next Story