कार्रवाई: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में छिंदवाड़ा से डॉक्टर गिरफ्तार, फेसबुक के जरिए हुई थी युवती से पहचान, प्रेम संबंध में फंसाया

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में छिंदवाड़ा से डॉक्टर गिरफ्तार, फेसबुक के जरिए हुई थी युवती से पहचान, प्रेम संबंध में फंसाया
  • छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर नागपुर लाई पुलिस
  • अदालत ने पीसीआर में भेजा
  • फेसबुक के जरिए हुई थी युवती से पहचान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यौन शोषण के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया। शुक्रवार दोपहर सदर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पीसीआर में भेज दिया गया। पीड़िता 27 वर्षीय युवती है। वह निजी क्षेत्र में जॉब करती है। फेसबुक के जरिए उसकी पहचान आरोपी डॉक्टर संजय सुधीर विश्वास (28), निवासी गोणी बिछुवा, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश से हुई थी। इसके चलते दोनों में मित्रता हो गई। बाद में डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम संबंध में फंसा लिया। आरोप है कि 1 सितंबर 2024 से 23 सितंबर 2024 के बीच उसका यौन शोषण करता रहा। उसे विभिन्न होटलों सहित अन्य जगहों पर ले जाया गया था।

इन संबंधों के चलते पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को डराधमकाकर साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। पश्चात मामला थाने पहुंचा और प्रकरण दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छिंदवाड़ा जाकर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया और उसे नागपुर ले आई। शुक्रवार दोपहर अवकाशकालीन अदालत में पेश करने के बाद उसे पीसीआर में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Created On :   2 Oct 2026 6:31 PM IST

Tags

Next Story