- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गवाही से लेकर गृहकलह तक, नागपुर में...
वारदातें: गवाही से लेकर गृहकलह तक, नागपुर में दो वारदातों से मचा हड़कंप - जानलेवा हमलों के मामले दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोर्ट में विचाराधीन मामले में गवाही देने के लिए युवक पर दबाव बनाया जा रहा था। गवाही देने से इनकार करने पर छह आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। इस मामले में जरीपटका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी में लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल खोब्रागड़े (30), अभय बबन उईके (20), अनीकेत उर्फ मिंटया (20), श्रेयस उर्फ जवाई मेश्राम (23) और क्रिश सिर्के (19), सभी जरीपटका-इंदोरा निवासी हैं, जबकि जोगी (23) मोमिनपुरा निवासी है। इनमें अभय और अनीकेत को गिरफ्तार किया गया है। राहुल के खिलाफ अदालत में एक मामला विचाराधीन है। इस मामले में गौतम नगर निवासी अखिलेश बिंबीसार खोब्रागड़े (25) की गवाही है। उसकी गवाही के आधार पर राहुल को सजा हो सकती है। इसी वजह से बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात राहुल ने अपने साथियों के साथ अखिलेश को गवाही अपने पक्ष में देने के लिए दबाव बनाया। उस समय अखिलेश अपने मित्र सुजल किशोर रामटेके (23) के साथ परिसर में टहल रहा था। अखिलेश ने गवाही के संबंध में बाद में देखने की बात कही। आरोपियों के इरादे ठीक नहीं लगने पर सुजल उसे घर ले जाने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने अखिलेश से विवाद किया और चाकू तथा बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू और कांच के टुकड़े घोंपे गए। गंभीर हालत में अखिलेश को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुजल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पत्नी की शिकायत से नाराज पति ने ससुराल में लगाई आग
एक अन्य घटना में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी और ससुराल वालों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पत्नी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने से नाराज पति गुरुवार तड़के अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और मकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हालांकि, चीख-पुकार और हड़कंप के बीच परिजन समय रहते घर से बाहर निकल आए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, हिलटॉप, अंबाझरी निवासी वंशिता (22) का घरेलू कारणों से पति सोहन सोमराज गवई (27) से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद वंशिता पति का घर छोड़कर टिमकी स्थित अपने मायके में रहने लगी थी। बुधवार को उसने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पत्नी के घर छोड़ने और पुलिस में शिकायत करने से नाराज सोहन ने उसे और ससुराल वालों को सबक सिखाने की ठानी। गुरुवार तड़के वह कुछ साथियों के साथ टिमकी स्थित ससुराल पहुंचा। उस समय पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। आरोप है कि सोहन और उसके साथियों ने मकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोहन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Created On :   1 Oct 2026 8:21 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












