- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शताब्दी चौक के पास 11.160 ग्राम...
Nagpur News: शताब्दी चौक के पास 11.160 ग्राम एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Nagpur News नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सामाजिक सुरक्षा पथक ने अजनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को 11.160 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ड्रग्स समेत मोबाइल और नकदी मिलाकर कुल 44,980 रुपए का माल जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9.50 बजे शताब्दी चौक से ओंकार नगर की ओर जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर पथक ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर अब्दुल शिराज अब्दुल गफार (38) को पकड़ा। वह मूल रूप से हलदरपुर, सुखरपाड़ा, जिला कटक (ओडिशा) का रहने वाला है और वर्तमान में शताब्दी चौक स्थित काशीनगर में रह रहा है।
तलाशी के दौरान उसके पास से 11.160 ग्राम एमडी, कीमत 33,480 रुपए, एक मोबाइल फोन (10,000 रुपए) और 1,500 रुपए नकद बरामद हुए। कुल जब्ती की कीमत 44,980 रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी भद्रावती पुलिस थाना, चंद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। इस मामले में आरोपी ने प्रतिबंधित नशीला पदार्थ अपने पास रखकर उसकी कथित तौर पर बिक्री/आवागमन की तैयारी की थी। पुलिस ने अजनी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच में राहुल और डेवील नाम के दो व्यक्ति, निवासी चंद्रपुर, के नाम सामने आए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस इनके जरिए एमडी की आपूर्ति और नेटवर्क के संबंध में आगे की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा शाखा, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटील के मार्गदर्शन में की गई।
Created On :   1 Oct 2026 2:51 PM IST














