- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किताबों से निकलकर उद्योगों में...
Nagpur News: किताबों से निकलकर उद्योगों में पहुंचे अर्थशास्त्र के विद्यार्थी

Nagpur News अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने किताबों में पढ़ी आर्थिक व्यवस्था को उद्योगों में जाकर करीब से समझा। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के पदव्युत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार, 29 सितंबर को हिंगणा एमआईडीसी स्थित एनएसएसएल लिमिटेड (एफडीवी) और विक्को इंडस्ट्रीज का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने दोनों उद्योगों के कामकाज, आर्थिक नियोजन, उत्पादन प्रक्रिया, प्रबंधन तथा उत्पादन से बिक्री तक की श्रृंखला की जानकारी ली।
कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर के मार्गदर्शन में विभाग प्रमुख डॉ. सत्यप्रिय इंदुरवाड़े के नेतृत्व में भ्रमण आयोजित किया गया। डॉ. अपर्णा समुद्र, डॉ. समित माहोरे, डॉ. धीरज कदम, डॉ. हितेश डडमल, डॉ. अनिता राव सहित तासिका प्राध्यापक उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -वीएनआईटी में 4 और 11 अक्टूबर को कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 7 प्रतियोगिताएं
विद्यार्थियों ने उद्योगों में विभिन्न स्तरों पर होने वाले नियोजन और प्रत्यक्ष कामकाज को समझा। विभाग प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ औद्योगिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
Created On :   1 Oct 2026 3:14 PM IST














