Nagpur News: आविष्कार में दिखेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा, भागीदारी बढ़ाने पर जोर

आविष्कार में दिखेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा, भागीदारी बढ़ाने पर जोर
  • सांस्कृतिक और आविष्कार चयन परीक्षा को लेकर महाविद्यालयों के समन्वयकों की बैठक

Nagpur News विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ की ओर से आयोजित आविष्कार चयन परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सहभागी बनाने पर जोर दिया गया है। साथ ही सांस्कृतिक चयन परीक्षा में भी विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसे लेकर हाल ही में महाराजबाग चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक परिसर के दीक्षांत सभागृह में महाविद्यालयों के आविष्कार समन्वयकों और विद्यार्थी विकास अधिकारियों की बैठक हुई।

कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर के मार्गदर्शन में हुई बैठक में आविष्कार कार्यकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय ढोबले, प्रबंधन परिषद सदस्य डॉ. देवेंद्र भोंगाडे, आविष्कार समिति के सदस्य डॉ. निशिकांत राऊत और डॉ. निलेश आवटे, आविष्कार समिति के सदस्य सचिव एवं विद्यार्थी विकास विभाग के संचालक डॉ. विजय तांगड़े तथा सांस्कृतिक समन्वयक प्रकाश शुक्ला उपस्थित थे।

बैठक में महाविद्यालयों के आविष्कार समन्वयकों और विद्यार्थी विकास अधिकारियों को आविष्कार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा विद्यार्थी विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों से विद्यार्थियों तक इन गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।


Created On :   1 Oct 2026 3:02 PM IST

Tags

Next Story