12वीं का परिणाम: मनपा कॉलेज में छात्राएं फिर अव्वल, जिप का परीक्षा परिणाम 93.45%, 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने ही 75% से अधिक अंक प्राप्त किए

मनपा कॉलेज में छात्राएं फिर अव्वल, जिप का परीक्षा परिणाम 93.45%, 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने ही 75% से अधिक अंक प्राप्त किए
  • 12वीं का परिणाम : रात की मेहनत से सपनों का उजास
  • 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने ही 75% से अधिक अंक प्राप्त किए

Nagpur News. राज्य शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 वीं के शनिवार को जारी परीक्षा परिणामों में महानगरपालिका की छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय, कला, वाणिज्य समेत पिछड़ा प्रवर्ग कोटे में छात्राएं अव्वल रही हैं। मनपा के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कनिष्ठ महाविद्यालय की विद्यार्थी श्वेता कोरे ने 76.83 फीसदी अंक लेकर अव्वल स्थान प्राप्त किया है, जबकि वाणिज्य संकाय से एमएके आजाद उर्दू हाइस्कूल एवं जूनियर कालेज की अल्फिया परवीन 68 फीसदी अंक और कला शाखा से 81.17 फीसदी अंक लेकर हुरेन कौसर ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। अन्य पिछड़ा प्रवर्ग से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कनिष्ठ महाविद्यालय की प्रतीक्षा सोमकुंवर 72.67 अंकों के साथ प्राविण्य सूची में है। इस साल मनपा स्कूलों में 253 में से 237 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, इनमें से 205 उत्तीर्ण हुए हैं।

प्राप्तांक इस प्रकार है

  • डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कनिष्ठ महाविद्यालय में विज्ञान संकाय से द्वितीय स्थान पर सृष्टि आदमने 70.83 फीसदी अंकों के साथ और एमएके आजाद उर्दू हाइस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की शिफा परवीन मो नाजिर अहमद 70.67 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही हैं।
  • वहीं वाणिज्य शाखा में एमएके आजाद उर्दू हाइस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की सानिया कौसर 67.67 फीसदी अंक के साथ द्वितीय और तसमिया परवीन 67.17 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही हैं।
  • कला संकाय में एमएके आजाद उर्दू हाइस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की मुसणा बानो 75.67 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय और कैफियत नौसिन 72.67 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही हैं।

93.91 रहा परीक्षाफल

मनपा के विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 97.61 फीसदी, वाणिज्य संकाय का 81.39 फीसदी और कला शाखा का 95.08 फीसदी रहा है। मनपा के 235 में से 230 छात्र उत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 4 प्राविण्य सूची, 33 प्रथम और 119 द्वितीय श्रेणी में शामिल हैं।

परीक्षा परिणाम में जिला परिषद के स्कूलों ने शानदान प्रदर्शन

परीक्षा परिणाम में जिला परिषद के स्कूलों ने शानदान प्रदर्शन किया। 6 स्कूलों के 214 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। उनमें से 200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिला परिषद स्कूलों का परीक्षा परिणाम 93.45 फीसदी रहा। जिप स्कूलों में उत्कर्ष शेवाले ने सर्वाधिक 94.17 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोहरा शेख 91 फीसदी अंक लेकर द्वितीय और अंश शर्मा 88.50 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञान संकाय

  • उत्कर्ष हरीश शेवाले : 94.17% (जिप पटवर्धन कनिष्ठ महाविद्यालय, नागपुर)
  • जोहरा मो. इलियास शेख : 91% (जिप पटवर्धन कनिष्ठ महाविद्यालय, नागपुर)
  • अंश अजय शर्मा : 88.50% (जिप पटवर्धन कनिष्ठ महाविद्यालय, नागपुर)

कला संकाय

  • सृष्टि जयपाल मोटघरे : 71.50% (जिप कनिष्ठ महाविद्यालय कोदामेंढी)
  • प्रांजू विश्वास नागदेवते : 71.50% (जिप कनिष्ठ महाविद्यालय नांद)
  • रितेश मोहन धुर्वे : 70.83% (जिप कनिष्ठ महाविद्यालय बोथिया पालोरा)
  • निलेश भाऊराव इडपाची : 69.33% (जिप कनिष्ठ महाविद्यालय बोथिया पालोरा)

7,241 विद्यार्थियों ने ही 75% से अधिक अंक प्राप्त किए

विभागीय बोर्ड में इस वर्ष सख्ती के साथ नकल-मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसका प्रभाव परिणामों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। छात्र उत्तीर्ण तो हुए, लेकिन उनकी गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों में इसे ऐसे समझें

{बारहवीं परीक्षा के परिणामों की यदि वर्ष 2025 से तुलना की जाए, तो पिछले वर्ष 7,955 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 7,241 रह गई है। इस प्रकार 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 714 की कमी दर्ज की गई है। {नागपुर विभाग में 12वीं परीक्षा के लिए 1 लाख 53 हजार 256 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1 लाख 52 हजार 230 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 1 लाख 34 हजार 988 छात्र पास हुए हैं, वहीं फेल होने वाले छात्रों की संख्या 17 हजार 242 है। उत्तीर्ण छात्रों में 7241 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। {वहीं वर्ष 2026 के परिणामों में 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक (प्रथम श्रेणी) में 27,305 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 30,264 थी। यानी प्रथम श्रेणी में 2,959 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। {45 प्रतिशत और उससे अधिक अंक (द्वितीय श्रेणी) में वर्ष 2026 में 67,561 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 69,488 थी। इस प्रकार द्वितीय श्रेणी में 1,927 विद्यार्थियों की कमी देखी गई है। {वहीं, 35 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या वर्ष 2026 में 32,881 रही, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 29,098 थी। इस श्रेणी में 3,783 विद्यार्थियों की वृद्धि दर्ज की गई है। {कुल मिलाकर, वर्ष 2026 में उच्च अंकों (प्रथम और द्वितीय श्रेणी) में कमी आई है, जबकि न्यूनतम उत्तीर्ण श्रेणी में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, जो परिणामों की गुणवत्ता में गिरावट की ओर संकेत करती है।

विज्ञान शाखा का परिणाम सबसे अधिक : नागपुर विभाग में विज्ञान शाखा का परिणाम सबसे अधिक 97.28 प्रतिशत रहा, जबकि कला शाखा का परिणाम सबसे कम 75.59 प्रतिशत दर्ज किया गया। कॉमर्स शाखा का परिणाम 84.53% रहा। इसके अलावा, व्यावसायिक शाखा में 81.18%तथा आईटीआई शाखा में 84.30% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।ॅ

12वीं का परिणाम : रात की मेहनत से सपनों का उजास

नाइट ज्यूनियर कॉलेज के छात्रों ने दिन भर मेहनत कर, रात को पढ़ाई की रोशनी जलाकर 12वीं की परीक्षा पास की। आर्ट्स संकाय में पहला स्थान अरुणा अथोर ने हासिल किया। एक सिंगल मदर और केयरटेकर के रूप में दिन-रात संघर्ष करती अरुणा को 52.67% अंक मिले। उनके बाद कुमारी श्रद्धा खोब्रागड़े (51.67%) और रेखा शेंडे (50.67%) ने भी अच्छे अंक हासिल किये हैं। इसी तरह वाणिज्य में निर्मला हेडाऊ ने टेलरिंग का काम करते हुए 56.17% अंक प्राप्त किए। कूलर कंपनी में काम करने वाले लक्ष्मीकांत भानारकर को 50.67% और सिलेंडर कंपनी में कार्यरत सचिन निकोडे को 47.67% अंक मिले।

Created On :   3 May 2026 7:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story