खेलो भारत नीति: महाराष्ट्र में खेल और युवा विकास को गति देने उच्चस्तरीय बैठक, खडसे ने कहा - लक्ष्य पाने हेतु केंद्र-राज्य के बीच तालमेल जरूरी

महाराष्ट्र में खेल और युवा विकास को गति देने उच्चस्तरीय बैठक, खडसे ने कहा - लक्ष्य पाने हेतु केंद्र-राज्य के बीच तालमेल जरूरी
  • महाराष्ट्र में खेल और युवा विकास को गति देने के लिए उच्चस्तरीय बैठक
  • केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई

New Delhi News. महाराष्ट्र में खेल और युवा विकास को गति देने के लिए गुरुवार को यहां केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' की अवधारणा और 'खेलो भारत नीति' के लक्ष्यों को पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच असरदार तालमेल और सहयोग जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि ये प्रस्तावित सुधार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र को देश का एक अव्वल खेल राज्य बनाने के दृष्टिकोण को और मजबूत करेंगे।

इस बैठक में महाराष्ट्र में खेल और युवा विकास के लिए संस्थागत सुधार,उच्च स्तरीय कार्य निष्पादन प्रणाली, खिलाड़ियों के विकास और प्रभावी खेल प्रशासन के साथ केंद्र और राज्य सरकार के बीच उच्चस्तरीय समन्वय की भावना को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र को देश का एक अव्वल खेल राज्य बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में खेल प्रशासन में संस्थागत सुधार, उच्च प्रदर्शन प्रणालियों को मजबूत करने, प्रशिक्षकों के लिए निरंतर क्षमता विकास कार्यक्रम, खेल विज्ञान का अधिक प्रभावी उपयोग, खेल परिसरों का पेशेवर प्रबंधन, डिजिटल खिलाड़ी डेटाबेस, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने, राज्य में प्रतिस्पर्धा ढांचे में सुधार और प्रोजेक्ट महादेवा के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

Created On :   23 July 2026 9:04 PM IST

Tags

Next Story