मौसम की गुगली: यलो अलर्ट में उमस और गर्मी, इन दिनो पल-पल बदल रहा है मौसम का मिजाज

यलो अलर्ट में उमस और गर्मी, इन दिनो पल-पल बदल रहा है मौसम का मिजाज
  • पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज
  • मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में यलो अलर्ट होने के बावजूद लोग उमस व गर्मी से परेशान हो रहे हैं। अगले दो दिन उसम व गर्मी का प्रहार जारी रह सकता है। बेमौसम बारिश की संभावना नागपुर में केवल संभावना बनकर रह गई है। गरज-चमक व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने का मौसम विभाग का आकलन शुक्रवार व शनिवार को सही साबित नहीं हुआ। यलो अलर्ट में नागपुर का तापमान बढ़ रहा है। मौसम की इस गुगली से मौसम वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए हैं। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर व आसपास के जिलों में तेज हवा व गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन नागपुर शहर में गर्मी पड़ सकती है। शहरवासी उमस व गर्मी से परेशान हो सकते हैं। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गर्मी में लंबे समय तक बेमौसम बारिश का नजारा कई वर्षों बाद देखा जा रहा है। मौसम के हाल का सटीक विवरण करना अब चुनौती बनता जा रहा है। दिन गर्म व शाम सुहानी जैसा मौसम का मिजाज चल रहा है। मौसम का मिजाज कब किस करवट बदलेगा यह कहना मुश्किल हो रहा है।


Created On :   19 May 2024 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story