दबिश: डकैती की योजना बनाते 3 लोग गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते 3 लोग गिरफ्तार
2 आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। झाड़ियों के बीच बैठकर डकैती की योजना बनाते वक्त तीन आरोपियों को लकड़गंज पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। इस बीच गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार की दोपहर अदालत में पेश पेश किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब शेख हारून (22) राजीव गांधी नगर, ऋतिक राजकुमार गौर (23) बजेरिया, मोहम्मद सुल्तान मोहम्मद इरफान अंसारी (25) यशोेधरा नगर निवासी हैं, जबकि करन प्रकाश जाधव (25) कावरापेठ और रवि श्रावन कैकाड़े (38) गरौबा मैदान निवासी हैं। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में आरोपी घातक शस्त्रों से लैंस होकर लकड़गंज क्षेत्र में झाड़ियों के बीच डकैती डालने की योजना बना रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने परिसर को घेर लिया और छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों से चाकू, बैटरी, मिर्ची पावडर व रस्सी जब्त की गई है।


Created On :   9 Nov 2023 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story