बर्निंग कार: हुड़केश्वर रोड पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जलती रही, देखने वालों के भी हाथ पैर फूले - जलकर खाक

हुड़केश्वर रोड पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जलती रही, देखने वालों के भी हाथ पैर फूले - जलकर खाक
  • एक चलती कार में अचानक आग लग गई
  • देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के हुड़केश्वर रोड पर उदय नगर के समीप रविवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सक्करदरा अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कार के पूरी तरह जल जाने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम अनिल गिजरे कार क्रमांक एमएच-31-डीवी-6351 से जा रहे थे।

इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल कार रोककर बाहर निकलने की कोशिश की। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। आसपास के नागरिकों की सूचना पर सक्करदरा अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। सक्करदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :  

Tags

Next Story