Nagpur News: जल के डिजिटल मॉडल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया रवाना हुए महापौर और आयुक्त

जल  के डिजिटल मॉडल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया रवाना हुए महापौर और आयुक्त
  • सोल में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित होगी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला
  • जलसंवर्धन, आपूर्ति और व्यवस्थापन में आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन
  • नागपुर और संभाजीनगर महानगरपालिका के महापौर व आयुक्त

Nagpur News विश्व बैंक समूह से दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 16 से 20 नवंबर के बीच जल संवर्धन, व्यवस्थापन समेत डिजीटल रूपांतरण से जुड़े मुद्दो पर चर्चा और ज्ञान को साझा करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। डिजिटल रूपांतरण के माध्यम से जल क्षेत्र में प्रगति के लिए ज्ञान का आदान-प्रदान पर आधारित कार्यशाला में राज्य की दो महानगरपालिका संभाजीनगर और नागुपर के महापौर और आयुक्त को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में शामिल होने के लिए महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त डॉ विपिन रवाना हो गए है। महापौर और आयुक्त से उपराजधानी में जल व्यवस्थापन, आपूर्ति व्यवस्था और संवर्धन से जुड़े मुद्दों पर विचारों को साझा किया जाएगा।

कोरिया सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में डिजिटल रूपांतरण के माध्यम से जल क्षेत्र में प्रगति के लिए ज्ञान का आदान-प्रदान (नालेज एक्सचेंज आन ऐनऐबिलिंग वाटर फारवर्ड थ्रू डिजीटल ट्रांसफार्मेशन) एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जल प्रबंधन, संरक्षण और वितरण को अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और स्थायी बनाने के लिए आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करना है।

इस आयोजन के माध्यम से अनुभवों को साझा करना- विभिन्न देशों, राज्यों और संस्थाओं के बीच सफल डिजिटल जल परियोजनाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं (बेस्ट प्रैक्टिस) का आदान-प्रदान करना है। इसके साथ ही जल सुरक्षा और दक्षता के तहत पानी की बर्बादी (नान रिवेन्यू वाटर) को कम करना और उपलब्ध जल संसाधनों का अधिकतम और सही उपयोग सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही क्षमता निर्माण के साथ ही जल क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियरों, नीति निर्माताओं और स्थानीय निकायों को नई डिजिटल तकनीकों के उपयोग के लिए प्रशिक्षित करने पर भी चर्चा की जाएगी।


Created On :  

Tags

Next Story