Nagpur News: राकांपा के विलय की चर्चाओं के बीच विदर्भ में पद और जिम्मेदारियों को लेकर हलचल

  • दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से बढ़ाया संपर्क
  • अजित गुट में संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद, शरद गुट में भी जगी आस
  • अनिल अहिरकर बोले- कार्यकर्ता अधिकृत राकांपा के साथ रहेंगे, प्रवीण कुंटे ने विलय की चर्चा को बताया निराधार

Nagpur News राकांपा के दोनों गुट में विलय की चर्चा काफी तेजी से चल रही है। मुंबई, पुणे व दिल्ली से इस विषय को लेकर राजनीतिक बयानबाजियां सुनी जा रही है। नेताओं के मिलने-मिलाने के समाचार भी कई कयासों को बल दे रहे है। इस बीच स्थानीय स्तर पर भी राकांपा में हलचल दिखने लगी है। यह हलचल पार्टी के दोनों गुट के विषय तक सीमित नहीं है। सवाल व प्रयास यह है कि विलय के बाद संभावित स्थिति बनने पर पार्टी में पद व प्रभाव कैसे पाया जाए। राकांपा अजित गुट के एक नेता के अनुसार पार्टी कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल ने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का कानमंत्र दिया है। गोंदिया में दिवाली मिलन कार्यक्रम व उसके बाद पदाधिकारियों से चर्चा में संकेत मिला है कि संभावित स्थिति में सत्ता की भागीदारी के मामले में भले ही विदर्भ काे नेताओं को अधिक स्थान न मिल पाये लेकिन संगठन मामले में प्रमुख जिम्मेदारियां मिल सकती है।

विलय नहीं होने की स्थिति में भी विदर्भ के पदाधिकारियों को प्रमुख जिम्मेदारियां मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उधर राकांपा शरद गुट में भी नई उम्मीदें जगी है। राकांपा अजित गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे व राकांपा शरद गुट के नेता अनिल देशमुख के बीच राजनीतिक स्पर्धा अक्सर सामने आती रहती है। हाल ही में पार्टी विलय के विषय को लेकर देशमुख ने तटकरे पर जिस तरह से सवाल दागा उससे संकेत साफ है कि विलय की स्थिति में शरद गुट के जिन नेताओं का अधिक महत्व बढेगा उनमें देशमुख भी शामिल रहेेंगे। हालांकि विलय का विषय अब तक केवल चर्चा तक सीमित है। इस बीच दीपावली उत्सव में राजनीतिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी व्यस्त रहे। फिर भी संगठन के अलावा समिति, मंडल, महामंडल से लेकर विविध संस्थाओं के पदों के लिए आस लगाए बैठे दोनों गुट के प्रमुख पदाधिकारी वरिष्ठ स्तर पर अपने नेतृत्वकर्ताओं ने किसी न किसी बहाने फोन पर संपर्क बढ़ाये हुए है।

इनका कहना है : इस पूरे मामले पर राकांपा अजित गुट के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने कहा है कि वरिष्ठ स्तर पर निर्णय चाहे जो भी हो लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकतर कार्यकर्ता मानते और कहते हैं कि वे राकांपा में ही रहेंगे। अजित पवार के नेतृत्व की राकांपा को चुनाव आयोग ने अधिकृत किया है। इस राकांपा का चुनाव चिन्ह भी इसी संगठन को मिला है। चिन्ह के साथ जो राकांपा अधिकृत रहेगी कार्यकर्ता उसके साथ ही रहेंगे। उधर राकांपा शरद गुट के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण कुंटे ने कहा है कि राकांपा के विलय की चर्चा में तथ्य नहीं है। राज्य में वोट चोरी, परीक्षाओं में गडबडी, सूखा सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों से ध्यान बंटाने के लिए राकांपा के विलय की निराधार चर्चा को जोर दिया जा रहा है। सुप्रिया सुले ने राकांपा के विलय के संबंध में भूमिका स्पष्ट की है। अगर कोई संगठन विलय करना चाहे तो उसे शरद पवार के नेतृत्व की राकांपा में शामिल होना होगा


Created On :  

Tags

Next Story