डर!: उत्तर उमरेड के गांवों में बाघों की दहशत, शाम होते ही घरों में दुबक रहे ग्रामीण - वन विभाग ने गश्त बढ़ाकर लगाए ट्रैप कैमरे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रादेशिक वन क्षेत्र के उत्तर उमरेड में इन दिनों बाघों की दहशत फैली हुई है। वेलसाखरा, हेवती और मकरढोकडा के साथ ही उकड़वाडी, कोटगांव, दहेगांव, खापरी, पाचगांव, सुरगांव और सलईमेंढा के ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र में कोल माइल सहित अलग-अलग हिस्सों में 5 से अधिक बाघों के घूमने की आशंका है। ये बाघ कभी खेतों के आसपास दिखाई देते हैं, तो कभी जंगल के किनारे नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आए दिन बकरियां मृत अवस्था में मिल रही हैं। वन विभाग को भी इसकी जानकारी है और विभाग सतर्कता बरत रहा है। किसानों में सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि अब खेतों में अकेले जाना मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम मवेशियों को चराने जाने वाले ग्रामीण समूह में निकल रहे हैं। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी परिजन डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये गांव ताडोबा-उमरेड-पवनी-करंडला-बोर टाइगर कॉरिडोर में आते हैं। ताडोबा में बाघों की संख्या बढ़कर 89 होने के कारण नए बाघ अपना क्षेत्र तलाशते हुए करंडला और बोर की ओर बढ़ रहे हैं। उमरेड-करंडला से पेंच तक करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय कर बाघ के पहुंचने का मामला भी पहले सामने आ चुका है। बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। जगह-जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और पगमार्क की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात में अकेले जंगल की ओर न जाएं, मवेशियों को खुले में न छोड़ें और बाघ दिखाई देने पर भीड़ न लगाएं। बाघ की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
मनोज धनविजय, एसीएफ, उत्तर उमरेड (प्रादेशिक) ने बताया कि उत्तर उमरेड क्षेत्र के कई स्थानों पर बाघों की मौजूदगी है। इसके चलते गांवों में नियमित गश्त की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कुही क्षेत्र में भी आए दिन मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। संबंधित गांवों के आसपास भी 5 से अधिक बाघों की मौजूदगी का अंदेशा है।
यह भी पढ़े -फडणवीस ने कहा - डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थी नए अवसरों का लाभ उठाएं, महाज्योति और वनार्टी के विद्यार्थियों को टैब वितरण
गड़चिरोली में दहशत बनी बाघिन गोरेवाड़ा लाई गई
भामरागड़ वन विभाग के कसनसूर वन परिक्षेत्र में पिछले चार महीने से दहशत फैलाने वाली बाघिन को आखिरकार पकड़ लिया गया है। जी-25 एसएएफ नाम की करीब तीन साल की इस बाघिन को 13 नवंबर की रात 8.30 बजे नागपुर के गोरेवाड़ा वन्यप्राणी बचाव केंद्र में स्थानांतरित किया गया। पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। वन विभाग के अनुसार, इस बाघिन ने एटापल्ली तालुका में तीन लोगों पर हमला किया था। इसके बाद से कसनसूर, जारावंडी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल था। लोग खेत में जाने से भी डर रहे थे। मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) के आदेश पर उसे पकड़ने का फैसला हुआ। ताड़ोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प की रैपिड रेस्क्यू टीम ने 13 नवंबर को तड़के 3.02 बजे कसनसूर के जारावंडी राउंड के वडसाकला बीट, कक्ष क्रमांक 1 में उसे डार्ट मारकर बेहोश किया। बाघिन के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Created On :  
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
