- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 6 अक्टूबर को नागपुर के अधिकांश...
Nagpur News: 6 अक्टूबर को नागपुर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, तीन स्थानों पर शटडाऊन

Nagpur News मनपा के जलप्रदाय विभाग और ओसीडब्ल्यू की ओर से अत्यावश्यक दुरुस्ती, कलपुर्जों के बदलाव और अन्य सुधार कार्यों के लिए 6 अक्टूबर को तीन स्थानों पर आपातकालीन शटडाऊन लिया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
पेंच-4 जलशुद्धिकरण केंद्र पर 36 घंटे का शटडाऊन
पेंच-4 जलशुद्धिकरण केंद्र पर 36 घंटे का शटडाऊन 6 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 7 अक्टूबर की रात 10 बजे तक रहेगा। इस दौरान पाइपलाइन स्थलांतरण तथा मानकापुर नाले के समीप बड़ी पाइपलाइन को जोड़कर दो इंटरकनेक्शन किए जाएंगे। इसके साथ ही ओंकार नगर जलकुंभ में इनलेट फ्लो मीटर भी बदला जाएगा।
शटडाऊन के चलते नारा, नारी, जरीपटका, धंतोली, लक्ष्मी नगर, श्री नगर, नालंदा नगर, ओंकार नगर, ओंकार नगर अमृत डबल डेकर, हुडकेश्वर, सक्करदरा, बिडीपेठ, नरसाला ग्रामीण और गोधनी ग्राम पंचायत में जलापूर्ति नहीं होगी।
पेंच-1 जलशुद्धिकरण केंद्र में 18 घंटे का शटडाऊन
पेंच-1 जलशुद्धिकरण केंद्र में भी 6 अक्टूबर को 18 घंटे का शटडाऊन प्रस्तावित है। मंगलवार 6 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 7 अक्टूबर की तड़के 4 बजे तक शटडाऊन रहेगा। इस दौरान पेंच-1 जलशुद्धीकरण केंद्र में दो हाईवोल्टेज पंपों की दुरुस्ती, मोक्षधाम चौक में मेडिकल फीडर पर वाल्व लगाने और ओंकार नगर फीडर पर एयर वाल्व बदलने का कार्य किया जाएगा।
शटडाऊन के चलते सीताबर्डी, वंजारी नगर पुराना और नया, रेशिमबाग, हनुमान नगर, मेडिकल फीडर, गोदरेज आनंदम, बोरियापुरा, सेंट्रल रेलवे, बेजनबाग, राज नगर और सदर इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
नवेगांव खैरी में पांच घंटे का शटडाऊन
नवेगांव खैरी में 33 केवी मनपा फीडर पर भी 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 5 घंटे का शटडाऊन प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान भूमिगत केबल बदलने, टॉप क्लिप लगाने और पेड़ों की छंटाई का कार्य पूरा किया जाएगा।
शटडाऊन के चलते लक्ष्मी नगर पुराना क्षेत्र, गायत्री नगर, अमृत गायत्री नगर, प्रताप नगर, खामला, टाकली सीम, त्रिमूर्ति नगर, जयताला, राम नगर, सिविल लाइन्स, रायफल लाइन, फुटाला लाइन, दाभा, दाभा-1, सेमिनरी हिल्स, चिंचभवन, टेकड़ी वाड़ी, सीताबर्डी फोर्ट-1 व 2, किला महल, बोरियापुरा, गिट्टीखदान और गोरेवाड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
Created On :   3 Oct 2026 7:36 PM IST















