- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भारी बरसात की चेतावनी पर प्रशासन...
Nagpur News: भारी बरसात की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, हरकत में आ गया मनपा प्रशासन

- फायर स्टेशन में सामग्री उपलब्ध
- बरसात के अलर्ट के बाद मनपा प्रशासन हरकत में आ गया
Nagpur News. शहर में 23 सितंबर 2023 को अंबाझरी तालाब में ओवरफ्लो से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। ऐसे में शहर में जलजमाव वाले नालों और इलाकों पर मनपा के सिटी आपरेशन सेन्टर (सीओसी) से लगातार निगरानी की जा रही है। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों को तैनात कर लगातार निगरानी हो रही है। नाग नदी, पीली नदी और पोहरा नदी के समीप के इलाकों, ढहान वाले इलाकों पर भी निगरानी हो रही है। शहर के नरेन्द्रनगर, धंतोली समेत अन्य इलाके के खतरनाक रूप में चिन्हित नालों के भी बहाव को लगातार सुचारू किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन के लिए घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष, अग्निशमन विभाग समेत सभी विभागों को पूरी तरह से सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में लगाया गया है।
मौसम विभाग से भारी बरसात के अलर्ट के बाद मनपा प्रशासन हरकत में आ गया है। मनपा के कंट्रोल रूम, सीओसी के साथ ही अधिकारी भी जोन स्तर पर निगरानी कर रहे है। अग्निशमन विभाग और घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष से कर्मचारियों को संभावित खतरे वाले स्थानो ंपर लगातार संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।
फायर स्टेशन में सामग्री उपलब्ध
मनपा के अग्निशमन विभाग से प्रत्येक फायर स्टेशन को आपदा प्रबंधन की सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक स्टेशन में जलनिकासी पंप (होंडा पंप) कीचड़ निकालने वाले पंप (मड पंप) नाव (रिस्क्यू बोट) को दिया गया है। 30 पंप, 12 मड पंप और 13 बोट के साथ ही अन्य उपकरणों को सुचारू रखा गया है। सीओसी से संदेश मिलते ही फायर स्टेशन के कर्मचारी आपदा प्रबंधन करंेगे।
पूरी टीम सतर्क
तुषार बाराहाते, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मनपा ने कहा कि शहर में किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में तैनात किया गया है। होंडा पंप, मड पंप, बोट को भी प्रत्येक फायर स्टेशन पर पर्याप्त मात्रा में मुहैया कराया गया है। सीओसी से लगातार निगरानी भी हो रही है। किसी भी इलाके अथवा नाले में बहाव प्रभावित होने अथवा जलजमाव होने पर तत्काल कार्यवाही होगी।
Created On :   7 July 2025 5:36 PM IST