- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर शहर में मतदाता जनजागृति...
Nagpur News: नागपुर शहर में मतदाता जनजागृति अभियान जारी
Nagpur News महानगरपालिका और रातुम नागपुर विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत वॉक विथ वोटर्स इन लो वोटर एरिया में मतदाता जनजागृति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल लाईन के वॉकर स्ट्रीट समेत सभी जोन में एक साथ रैली निकाली गई। युवाओं और विद्यार्थियों के द्वारा सजग नागरिक, मतदाता करे, शहर के विकास के लिए मतदान करे, महिला मतदान, सक्षम लोकतंत्र के नारों के साथ मतदाता अधिकार रथ यात्रा भी निकाली गई।
अभियान में मनपा की अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, उपायुक्त तथा स्वीप की नोडल अधिकारी डॉ. रंजना लाडे, उपायुक्त डॉ. मेघना वासनकर, घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष के उपायुक्त् राजेश भगत, अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के संचालक डॉ. सोपानदेव पिसे, स्वीप समन्वयक डॉ. सुशांत चिमणकर, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष अंबुलकर जनजागृति रैली में सहभागी हुए।
मनपा के स्वीप अंतर्गत मतदाता अधिकार रथ यात्रा में शहर के अण्णासाहेब गुंडेवार महाविद्यालय, महाराष्ट्र पशु वैद्यकीय महाविद्यालय, पीडब्ल्यूएस महाविद्यालय, हिस्लॉप महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), महिला महाविद्यालय नंदनवन, वुमन्स आर्ट कॉमर्स कॉलेज नंदनवन, सिटी बिंझानी महाविद्यालय सक्करदरा, कमला नेहरू महाविद्यालय सक्करदरा, श्री निकेतन महाविद्यालय, मोहता सायन्स महाविद्यालय, प्रेरणा महाविद्यालय, भवभूति इंजीनियरिंग कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयाें के विद्यार्थी सहभागी हुए।
स्वीप अभियान अंतर्गत शुक्रवार को धनवटे नेशनल कॉलेज, शिवाजी साइन्स कॉलेज, डॉक्टर आंबेडकर महाविद्यालय दीक्षाभूमि, महानगरपालिका, राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपूर विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में विविध स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धंतोली जोन अंतर्गत धनवटे नेशनल कॉलेज से रहाटे चौक तक मतदान जनजागृति रैली आयोजित की गई।
रैली में प्रमुख रूप से रातुम नागपूर विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालक सोपानदेव पिसे, मनपा स्वीप अभियान के समन्वयक अधिकारी डॉ.सुशांत चिमणकर, धनवटे नेशनल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोठे, डॉ. देवेंद्र वानखेडे, शिवाजी साइन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमराज देशमुख, डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पानेकर उपस्थित थे। रैली में करीब 400 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागी होकर नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़े -कीर्तिवर्धन ने कहा - किसी भी राष्ट्र के उत्थान में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका, लगभग 670 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई
Created On :   10 Jan 2026 6:07 PM IST
















