- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नंदुरबार
- /
- बंद कॉटन जिनिंग में दो करोड़ की...
बड़ी कार्रवाई: बंद कॉटन जिनिंग में दो करोड़ की विदेशी शराब जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश -14 वाहन जब्त

Nandurbar News. नंदुरबार जिले के शहादा तालिका में म्हसावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी एक कॉटन जिनिंग से करीब दो करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से 14 वाहन भी जब्त किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर जावड़ा-बोराड मार्ग स्थित जिनिंग परिसर में छापेमारी की गई। जांच में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि यहां से गुजरात में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की तैयारी चल रही थी।
जब्त वाहनों में अधिकांश गुजरात में पंजीकृत हैं, जिससे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मुख्य सरगना और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार यह जिले में विदेशी शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
Created On :   10 July 2026 7:18 PM IST
Next Story













