आतंक के खिलाफ मिशन: इंद्रेश कुमार ने कहा - आतंकवाद के खात्मे तक चलेगा ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी को दिया आंदोलन का रूप

इंद्रेश कुमार ने कहा - आतंकवाद के खात्मे तक चलेगा ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले की बरसी को दिया आंदोलन का रूप
  • एमआरएम ने कहा कि पहलगाम हमले की बरसी सिर्फ शोक का दिन नहीं
  • आतंकवाद अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
  • पाकिस्तान की नीतियों की कड़ी आलोचना

New Delhi News. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार को देश भर में बैठक, प्रदर्शन और जनसभाएं आयोजित कर इस दिन को जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया। एमआरएम ने कहा कि पहलगाम हमले की बरसी सिर्फ शोक का दिन नहीं है। यह दिन एक साफ संदेश बनकर उभरा है कि आतंकवाद अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमआरएम के संस्थापक इंद्रेश कुमार ने इंद्रेश कुमार ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” कोई अस्थायी कदम नहीं, बल्कि आतंकवाद के खात्मे तक चलने वाला मिशन है। अगर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद ने दोबारा सिर उठाया, तो जवाब पहले से ज्यादा कड़ा और निर्णायक होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पहलगाम के हर पीड़ित के आंसू का जवाब है। उन्होंने पाकिस्तान की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाली नीतियों का अंत तय है।

पाकिस्तान आंतरिक अस्थिरता से जूझ रहा है और आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा। यह केवल दावा नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा है।

एमआरएम के वरिष्ठ नेता डॉ. शाहिद अख्तर ने कहा कि पहलगाम जैसी घटनाएं केवल सुरक्षा बलों के लिए चुनौती नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी हैं। उन्होंने जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सरकार को और सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Created On :   22 April 2026 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story