आंदोलन: लोकसभा की 543 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग, महिला कांग्रेस का देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान

लोकसभा की 543 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग, महिला कांग्रेस का देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान
  • महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में झूठ फैला रही भाजपाः लांबा
  • महिला कांग्रेस ने शुरू किया देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान
  • 543 सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांगना

New Delhi News. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने लोकसभा की 543 सीटों पर जल्द 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। मई और जून में दो महीने निरंतर चलने वाले इस अभियान के तहत देश की करीब 10 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजेंगी। इनमें मांग की जाएगी कि जुलाई में संसद के मानसून सत्र में विशेष प्रस्ताव लाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करते हुए लोकसभा की 543 सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए और इसमें एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं के साथ ओबीसी महिलाओं को भी शामिल किया जाए।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम व ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में महिला आरक्षण लागू न किए जाने और देशभर में बढ़ते महिला अपराधों के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश और भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा भी उठाया।

अलका लांबा ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में झूठ फैला रही है, लेकिन कांग्रेस सच्चाई के साथ उस झूठ को बेनकाब कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर इसे तुरंत लागू करने की मांग की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को धोखा बताया। लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया कि महिला आरक्षण बिल गिर गया, जबकि असलियत में वह परिसीमन बिल था, जिसे गिराकर विपक्ष ने देश के संविधान को बचाने का काम किया।

Created On :   22 April 2026 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story