दूरदर्शी कदम: शिंदे बोले - नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन हेतु संसद का विशेष सत्र, भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा

New Delhi News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में प्रस्तावित संशोधनों को प्रस्तुत करने के लिए गुरुवार से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक कदम विधायिकाओं और लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगा, जो भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा।
यह भी पढ़े -शिंदे बोले - नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन हेतु संसद का विशेष सत्र, भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा
शिंदे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रस्तावित संशोधन महत्वपूर्ण है। शिवसेना और राजग के एक प्रतिबद्ध घटक दल के रूप में उनकी पार्टी इस सुधार को अपना पूर्ण समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक विधायी सुधार मात्र नहीं है, अपितु शासन और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। यह न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है, जिससे हमारे समावेशी लोकतंत्र की नींव और सुदृढ़ होगी। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में प्रस्तावित संशोधनों को प्रस्तुत करने के लिए गुरुवार से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को दूरदर्शी कदम बताया।
Created On :   14 April 2026 9:05 PM IST










