ग्लोबल निवेश प्लेटफॉर्म: वैलुरा ने जोड़े हजार से अधिक वित्तीय सलाहकार, कंपनी की डेढ़ साल में 3 हजार करोड़ रूपए निवेश की है योजना

वैलुरा ने जोड़े हजार से अधिक वित्तीय सलाहकार, कंपनी की डेढ़ साल में 3 हजार करोड़ रूपए निवेश की है योजना
  • देश भर में 1,000 से अधिक वित्तीय सलाहकारों को जोड़ने की घोषणा
  • एक से डेढ़ साल में प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 3,000 करोड़ रूपये से अधिक हो जाने का अनुमान

New Delhi News. वैश्विक निवेश मंच वैलुरा.एआई ने अपनी आधिकारिक शुरूआत से पहले देश भर में 1,000 से अधिक वित्तीय सलाहकारों को जोड़ने की घोषणा की है। कंपनी ने एक से डेढ़ साल में प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 3,000 करोड़ रूपये से अधिक हो जाने का अनुमान जताया है। इसमें छोटे-बड़े फाइनेंशियल एडवाइज़र, म्यूचुअल फंड एजेंट और चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हैं।

दरअसल, आजकल भारतीय निवेशक विदेशों में भी पैसा लगाना चाहते हैं। इसी बढ़ती मांग और रुपये की गिरती कीमत को देखते हुए ऐसे ग्लोबल निवेश प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस पर वैलुरा.एआई के सीईओ प्रियेश रंजन ने कहा, “हमने सिर्फ एक सामान्य निवेश प्लेटफॉर्म नहीं बनाया है। वैलुरा में एआई की मदद से रिसर्च और पोर्टफोलियो बनाना आसान होता है, साथ ही निवेश, नियमों का पालन और पैसे की सुरक्षा भी सरल तरीके से होती है। इसी वजह से लॉन्च से पहले ही 1,000 एडवाइज़र्स हमसे जुड़ गए। ग्लोबल निवेश की मांग सच में बढ़ रही है, लेकिन अब तक इसके लिए सही सिस्टम मौजूद नहीं था।”

इस नेटवर्क में इंडिपेंडेंट फाइनेंशियल एडवाइज़र (आईएफए), रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र (आरआईए), म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हैं। लॉन्च से पहले ही मिले अच्छे रिस्पॉन्स से साफ है कि लोगों में भरोसेमंद ग्लोबल निवेश प्लेटफॉर्म की काफी मांग है। बता दें कि वैलुरा.एआई एक मल्टी-एसेट निवेश प्लेटफॉर्म है, जहां निवेशक शेयर, ईटीएफ, ग्लोबल म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, स्ट्रक्चर्ड प्रोडक्ट्स, प्री-आईपीओ मौके और शरिया के अनुसार निवेश विकल्पों में पैसा लगा सकते हैं।

Created On :   9 April 2026 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story