केन्द्र पर निशाना: कांग्रेस ने कहा - ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं, पवन खेड़ा बोले- राहुल का सिपाही हूं, डरने का सवाल ही नहीं

New Delhi News. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बड़ी संपत्ति रखने का आरोप लगाने के बाद खेड़ा असम पुलिस के निशाने पर हैं। खेड़ा ने जहां इसे अपने खिलाफ मुख्यमंत्री सरमा की साजिश करार दिया है तो वहीं उनकी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि पवन खेड़ा ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़े -एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से सीधे सेट पर पहुंची थीं अनु अग्रवाल, चोटिल पैर के साथ पूरी की शूटिंग
कांग्रेस ने यहां जारी बयान में कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। मुख्यमंत्री पवन खेड़ा के सवालों का जवाब देने की बजाय अपनी पुलिस की धौंस दिखा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि खेड़ा कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं- वो इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। पार्टी ने कहा, “उन्होंने आपसे पहले भी सवाल पूछे हैं, आज और भी नए सवालों के साथ आपके सामने हैं। हिम्मत है तो जवाब दीजिए, पुलिस के पीछे छिपकर और अमर्यादित भाषा बोलकर कुछ होगा नहीं”। कांग्रेस ने कहा कि सरमा से कहा कि असम की जनता आपका सारा कच्चा चिट्ठा जान चुकी है- कल आपके खिलाफ फैसला सुनाएगी।
पवन खेड़ा ने भी कहा कि मैं हिमंता के इस हथकंडे से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा, “आपकी आदत डराने की हो सकती है, लेकिन हमारी आदत डरने की नहीं है। मैं मेवाड़ा का हूं और राहुल गांधी का सिपाही हूं। तो कैसे डर जाऊंगा?” बता दें कि खेड़ा के इन आरोपों के बाद असम पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर रेड किया है और खेड़ा को जगह-जगह तलाश रही है।
Created On :   8 April 2026 8:57 PM IST











