सुखसागर मेडिकल कॉलेज में 22 लोग आइसोलेशन में

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सुखसागर मेडिकल कॉलेज में 22 लोग आइसोलेशन में

डिजिटल डेस्क जबलपुर। प्रशासन ने उन 22 लोगों को आइसोलेशन में सुखसागर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जिनके या तो सैम्पल निगेटिव आए हैं या फिर उनमें कोई लक्षण मिले हैं। आइसोलेशन में रखे गए लोगों का एक हफ्ते बाद फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहर से करीब 23 किलोमीटर दूर मुकनवारा के समीप स्थित सुखसागर मेडिकल कॉलेज का कलेक्टर भरत यादव ने दौरा करने के बाद आइसोलेशन सेन्टर बनाए जाने का निर्णय लिया। यहां के 300 बेड प्रशासन ने अधिग्रहित कर लिए हैं और जरूरत पडऩे पर 300 बेड और लिए जाएंगे। यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल और विक्टोरिया अस्पताल का ट्रेंड स्टाफ तैनात कर दिया गया है, जो  कि आइसोलेशन वार्ड में जाने के लिए अधिकृत है। सुखसागर के स्टाफ से केवल बाहरी काम लिया जा रहा है। 
70 से ज्यादा लोग सेल्फ क्वैरंटाइन 
जिन 22 लोगों को सुखसागर भेजा गया है, उसमें एक ऐसा भी है जिसका टेस्ट अभी नहीं हुआ है लेकिन वो सर्दी-खांसी और बुखार से पीडि़त है। उसे विक्टोरिया अस्पताल से रिफर किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अभी तक शहर में 70 लोगों ने, जो कि विदेश से आए हैं, जानकारी दी है कि वो अपने घरों में ही सेल्फ क्वैरंटाइन हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इनकी संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि बहुत से लोगों ने अभी जानकारी नहीं दी है। प्रशासन विदेश से आने वालों पर लगातार नजर रखे हुए है।
नेपियर टाउन में एक घर सेनिटाइज किया
नगर निगम की सेनिटाइजिंग टीम ने आज दोपहर एक घर को बाहर से सेनिटाइज्ड किया। वहीं रहने वाले उद्यमी हिमांशु खरे ने शिकायत की थी  कि एक घर में विदेश से आए लोगों ने स्वयं को सेल्फ क्वैरंटाइन कर रखा है, जिससे क्षेत्र में दहशत है। नगर निगम की टीम ने घर को सेनिटाइज्ड करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है, अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारी से जाकर वहाँ पूछताछ करेगी। 

Created On :   23 March 2020 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story