- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- करंट लगने से 3 लोगों की मौत
करंट लगने से 3 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दारव्हा तहसील के डोल्हारी (शेंद्री)गांव में खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दादा,दादी और पोते का समावेश है। घटना शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे हुई। मृतकों के नाम मारोती चंद्रभान सुरजुसे (70), उनकी पत्नी मनकर्णा सुरजुसे (65) और पोता सुमित विनोद सुरजुसे (20) है। दारव्हा पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए दारव्हा उपजिला अस्पताल भेज दिये।
Created On :   5 Nov 2021 9:59 PM IST
Next Story












