- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सोहागपुर
- /
- 11 सामुदायिक स्वच्छता परिसरो के...
11 सामुदायिक स्वच्छता परिसरो के निर्माण हेतु 39.16 लाख रूपये स्वीकृत -

डिजिटल डेस्क सोहागपुर | कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा स्वच्छ मिशन के अन्तर्गत खुले में शौच की प्रवृत्ति को बंद करने और स्वच्छता में ग्रामवासियों की आदत में सुधार लाने के उदेश्य से गरीब रोजगार कल्याण अभियान अन्तर्गत 11 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण हेतु 39.16 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत जारी की गई है। जिन स्थानों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण हेतु राशि जारी की गई है उनमें जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम छतवई, बिजौरी, अमरहा, केलमनियां, पचगांव, मझगवां, जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम खन्नौधी, चुहरी, लफदा, गोहपारू एवं पलसउ हेतु 3-3 लाख 56-56 हजार रूप्ये, कुल 39.16 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि जारी की गई है।
Created On :   11 July 2020 2:31 PM IST
Tags
Next Story







