इनामी नक्सली तेलतुंबडे का भारी बंदोबस्त में हुआ अंतिम संस्कार

Administration was on alert - Naxalite Teltumbde was cremated in heavy arrangements
इनामी नक्सली तेलतुंबडे का भारी बंदोबस्त में हुआ अंतिम संस्कार
प्रशासन था अलर्ट इनामी नक्सली तेलतुंबडे का भारी बंदोबस्त में हुआ अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क, वणी। स्थानीय डब्ल्यूसीएल में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम कर चुके मिलिंद तेलतुंबडे जिसका गडचिरोली में पुलिस दल द्वारा खातमा किया गया था। उसका शव सोमवार की शाम भारी पुलिस बंदोबस्त में वणी लाया गया। यहां पर उसके परिजनों को यह शव सौंपकर लालगुडा के मोक्षधाम में उसके पार्थिव पर शाम 5.45 बजे अंतिम संस्कार किया गया। 25 साल पहले वणी से शिक्षित युवक के रूप में निकला था, उसका शव ही वणी में आया। वणी से 7 किमी दूर राजूर (इजारा) में ही उसका जन्म, प्राथमिक शिक्षा हुई थी। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ की सीमा पर शनिवार को पुलिस और नक्सली के बीच हुई फायरिंग में उसकी मौत हुई थी। जिससे गड़चिरोली पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी थी। जिससे उसके रिश्तेदार सोमवार की सुबह गड़चिरोली पहुंचे थे। उन्ही के साथ यह शव उनके इच्छा से वणी लाया गया। उसके शव को भतीजे एड. विप्लव तेलतुंबडे के यहां लाया गया। बाद में लालगुड़ा के मोक्षधाम में मिलिंद की मां, पत्नी अंजला, भाई, भतीजे, रिश्तेदार, दोस्त आदि की उपस्थिति में यह अंतिम संस्कार किया गया। इस समय पुलिस की पैनी नजर थी। भारी बंदोबस्त लगाया गया था। 

पुलिस को थी आशंका

इस कमांडर के मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में कोई नक्सली शामिल तो नहीं होगा ऐसी आशंका होने से भारी पुलिस बंदोबस्त लगाने की चर्चा वणी के लालगुडा क्षेत्र में हो रही थी। मगर कोई नहीं आया। 

 

Created On :   16 Nov 2021 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story